फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: टीम देख भागे अवैध खनन के धंधेबाज, मिट्टी भरी ट्रॉली पलटी तो अधिकारी को घेरा, हंगामा

विज्ञापन
मौके पर पलटा मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली। स्रोत- खनन अ​​धिकारी 
विज्ञापन
जोया। सरकारी गाड़ी को देखकर भागते समय मिट्टी से लदी ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर पहुंचे खनन अधिकारी को लोगों की भीड़ ने घेर लिया। दबंगई दिखाते हुए जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे खनन से जुड़े लोग पलटी हुई ट्राॅली को छोड़कर ट्रैक्टर लेकर भाग गए। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ अवैध खनन करने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब छह बजे खनन अधिकारी केबी सिंह अपने हमराही होमगार्ड ओमप्रकाश और सोमपाल के साथ फुलड हाउस आवास से जोया टोल प्लाजा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान जोया पुलिस चौकी से करीब 50 मीटर पहले जोया-अमरोहा रोड पर अमरोहा की तरफ से गलत दिशा से आ रही मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राॅली को देख कर उन्होंने रोकने का इशारा किया। लेकिन चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर भाग निकला।
खनन अधिकारी ने कार से पीछा किया तो थोड़ी आगे चलकर अनियंत्रित होकर ट्राॅली सड़क पर ही पलट गई। जबकि चालक भाग निकला।
खनन अधिकारी ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके पर पांच-छह लोग पहुंच गए और वह जबरन ट्रैक्टर को ले जाने लगे। खनन अधिकारी व कर्मियों ने विरोध किया तो खनन से जुड़े लोगों ने उनका घेराव कर लिया। इस दौरान जमकर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

हंगामा होता देखकर पुलिस जोया चौकी से पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। खनन माफिया दबंगई दिखाते हुए पुलिस की मौजूदगी में ही जबरन पलटी ट्राॅली को छोड़कर ट्रैक्टर लेकर भाग निकले। बाद में खनन अधिकारी ने ट्राॅली को जोया पुलिस चौकी पर खड़ा करा दिया है।
सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि इस मामले में जिला खनन अधिकारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और अवैध खनन करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें