बृहस्पतिवार को डीएम राजेश कुमार त्यागी ने कलक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति बैठक ली। उन्होंने परिवहन विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि सभी जरूरी जगहों पर रिफलेक्टर जरूर लगाए जाएं। साथ ही राज्य मार्ग के अलावा राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी अवैध कट व ब्लैक स्पॉट बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने पालिका ईओ बृजेश कुमार को स्ट्रीट वेंडर के लिए स्ट्रीट जॉन बनाया जाने और पार्क व पार्किंग की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन विभाग को बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने को भी कहा।
उन्होंने कहा कि परिवहन के साधनों में बच्चों की सुरक्षा से कोई खिलवाड़ नही होना चाहिए। मुख्य सड़कों पर स्कूलाें के आसपास स्पीड ब्रेकर जरूर बने हों। जिले में अपंजीकृत व एक्सपायर रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों पर अभियान चलाकर कार्रवाई करें। बैठक में एडीएम वित्त व राजस्व बृजेश त्रिपाठी, ईओ नगर पालिका डॉ. बृजेश कुमार संभागीय परिवहन अधिकारी महेश कुमार शर्मा, अनिल जग्गा आदि मौजूद रहे।