फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मिस कॉल से शुरू हुई प्रेम कहानी, युवक के जेल जाने पर खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मिस कॉल से शुरू हुई युवती की प्रेम कहानी युवक के जेल जाने पर खत्म हो गई। युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को दिल्ली से गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती ने दो माह पहले तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके मोबाइल पर आई मिस कॉल से एक युवक से बातचीत शुरू हो गई। आरोपी युवक ने अपना नाम फरहान निवासी मुरादाबाद बताया था। धीरे-धीरे दोनों में बातें होने लगीं। फरहान ने उसे शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। फरहान उसे अलग-अलग होटलों में मिलने के लिए बुलाते हुए दुष्कर्म करता रहा। बाद में वह शादी से मुकर गया और मोबाइल बंद कर दिया।
पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर फरहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। जब फरहान को रिपोर्ट की जानकारी मिली तो वह दिल्ली भाग गया। दारोगा सलीम अहमद व उनकी टीम आरोपी की तलाश में जुटे रहे। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। आरोपी की लोकेशन मिलने के बाद बुधवार रात उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार फरहान को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें