फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सीएम डैशबोर्ड में रैंकिंग गिरेगी तो तनख्वाह भी रुकेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में बुधवार को डीएम ने खराब रैंकिंग वाले विभागीय अफसरों के वेतन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभाग सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग को सुधारने के लिए कार्य करें। साथ ही लापरवाही पर कार्रवाई के लिए भी तैयार रहें।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम निधि गुप्ता वत्स ने सभी विभागों से पिछले माह में रैंकिंग और लक्ष्य के सापेक्ष वर्तमान प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में जिले की रैंकिंग गिरेगी तो अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। अगर कहीं भी किसी तरह की दिक्कत है, तो विभागीय स्तर पर बात कर उसका समाधान भी निकालें। उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि नहीं प्राप्त होती है और रैंक बिगड़ती है, तो कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने स्थापना, औद्योगिक विकास, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक, आबकारी, खाद्य एवं रसद, गेहूं खरीद, राजस्व विभाग, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, आईजीआरएस, वित्त के अंतर्गत सरकारी कर राजस्व समेकित और सरकारी-गैर कर राजस्व समेकित में सी, डी और ई रैंक प्राप्त करने वाले विभागों के अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से वेतन रोकने के निर्देश भी दिए। समीक्षा बैठक में कृषि उपनिदेशक डॉ. रामप्रवेश, एआरटीओ बबीता वर्मा, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी समेत कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें