फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: घर में घुसकर भाई पर चाकू से हमला, दंपती और बेटे पर केस

Fri, 17 Mar 2023 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने घर में घुसकर युवक पर चाकू से हमला कर दिया। पूरे शरीर को चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। घटना में युवक लहूलुहान हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामले में दंपती और बेटे के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया है। अमरोहा नगर के मोहल्ला कुरेशी में अजमत उल्लाह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे जमाल, कमालुद्दीन और शहाबुद्दीन है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि जमाल और कमालुद्दीन के बीच रंजिश चल रही है। बुधवार की रात करीब 10 बजे जमाल अपनी पत्नी सायरा बानो के साथ घर पर मौजूद था। तभी कमालुद्दीन उसकी पत्नी भूरी और बेटे साहबेज घर में घुस आए और चाकू से जमाल पर हमला कर दिया। ताबड़तोड़ कई बार किए। बचाव में आई जमाल की पत्नी सायरा बानो को भी जख्मी कर दिया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। आननफानन परिजनों ने जमाल और उसकी पत्नी सायरा बानो को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उन्हें गंभीर हालत में मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में शहाबुद्दीन की तहरीर पर कमालुद्दीन, उसकी पत्नी भूरी और बेटे शाहबेज के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, जानलेवा हमला करना, गाली-गलौच और धमकी के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें