फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरंग हुई होली: पति ने विवाहिता की एक न सुनी, रात में पत्नी ने जाहिर की थी ये इच्छा, अगले दिन महिला ने दी जान

Fri, 10 Mar 2023 05:22 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जोया(अमरोहा)

सार

तीन महीने पहले ही दोनों का विवाह हुआ था। बेटी की मौत के बाद उसके मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के दिन पति ने मायके नहीं छोड़ा तो विवाहिता ने ससुराल आते कीटनाशक पीकर जान दे दी। तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। पहले मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास शुरू हो गए।

विज्ञापन

ये मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। उसके बेटे की शादी पड़ोस के गांव में रहने वाले किसान की बेटी के साथ तीन महीने पहले हुई थी। परिजनों के मुताबिक विवाहिता पहली होली मनाने के लिए अपने मायके गई थी। इसके बाद होली वाले दिन युवक विवाहिता को बुलाने चला गया। बताते हैं कि विवाहिता ने अपने पति से रात रुकने के लिए कहा था, लेकिन युवक नहीं रुका और विवाहिता को लेकर घर आ गया। इसी बात से नाराज विवाहिता और युवक के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद रात को ही विवाहिता ने घर में रखा कीटनाशक पदार्थ पी लिया।
विज्ञापन

उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने विवाहिता को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। विवाहिता के मायके गांव वाले पहुंच गए और उन्होंने हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल के बाद विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास चल रहे हैं। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें