अमरोहा के गजरौला में इनोवा सवार बुलंदशहर के दंपती समेत तीन लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मुकदमा शोएब खान के दामाद सऊद आलम की तहरीर पर गजरौला थाने में दर्ज किया है। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगी है।
बुलंदशहर के कस्बा बुगरासी के मोहल्ला कोट निवासी 75 वर्षीय शोएब खान के दामाद सऊद आलम मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र के बारादरी मोहल्ले में रहते हैं। शनिवार की शाम शाम शोएब खान और उनकी पत्नी अफरोज बेगम इनोवा में सवार होकर मुरादाबाद मुशायरे में शामिल होने जा रहे थे। इनोवा को उनका धेवता संभल के सिरसी निवासी अरहम चला रहा था। गजरौला में चौपला से निकलते ही इनोवा हादसे का शिकार हो गई थी। हादसे में शोएब खान, उनकी पत्नी अफरोज बेगम और धेवता अरहम की मौत हो गई थी।