फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाली-गलौज का विरोध करने पर पति की आंख फोड़ी, पत्नी की अंगुली चबाई

Thu, 05 Mar 2020 01:31 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

गाली-गलौच का विरोध करना एक दंपती को इतना भारी पड़ गया कि आरोपी युवक ने उन पर हमला बोल दिया और किसी नुकीली चीज से पति की आंख फोड़ दी। जबकि उसकी पत्नी की अंगुली चबा ली। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने दंपती का मेडिकल कराया है। पीड़ित दंपती ने तहरीर दे दी है।

विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जयओम नगर में विजेंद्र सिंह का परिवार रहता है। विजेंद्र सिंह पेशे से मजदूर है। पीड़ित के मुताबिक बुधवार दोपहर वह खाना खाने घर पहुंचा था। तभी मोहल्ले का एक युवक उनके घर के बाहर खड़ा होकर गाली-गलौच कर रहा था।

जिसका विजेंद्र और उसकी पत्नी अनीता ने विरोध किया। उनके विरोध करने पर युवक भड़क गया और मारपीट शुरू कर दी। आरोपी युवक ने अनीता की अंगुली चबा ली। जबकि विजेंद्र सिंह के चेहरे पर किसी नुकीले चीज से वार कर दिया, जिससे विजेंद्र की आंख फूट गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन


दंपती के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित दंपती कोतवाली पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दंपती का मेडिकल कराया है। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि पति-पत्नी का मेडिकल कराया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें