फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: दहेज उत्पीड़न का मुकदमा वापस न लेने पर पति ने दिया तीन तलाक

Thu, 16 Feb 2023 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दहेज उत्पीड़न का मुकदमा वापस न लेने पर पति ने तीन तलाक देकर विवाहिता से नाता तोड़ लिया। विवाहिता की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने पति समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शहर कोतवाली के मोहल्ला अफगानान में मोहम्मद शाहिद का परिवार रहता है। उन्होंने बेटी तमन्ना की शादी बीते वर्ष मोहल्ला कुरैशी निवासी मोहम्मद शारिक के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में तमन्ना को कम दहेज लाने के ताने देकर परेशान किया जाने लगा। मांग पूरी न होने पर 29 सितंबर 2022 को उसे मारपीट कर गर्भावस्था में घर से निकाल दिया गया। तभी से तमन्ना मायके में रहती है। उसने दहेज उत्पीड़न में पति व सुसरालियों पर मुकदमा कायम करा दिया था।
विज्ञापन

आरोप है कि बीती 24 जनवरी को पति शारिक, जेठ सुहैल, देवर शबाब व शादाब घर में घुस आए। मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाया। उसने मुकदमा वापस लेने से मना किया तो उसके साथ मारपीट की।
पति शारिक ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने महिला थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि इस मामले में विवाहिता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें