फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दिवाली पर पत्नी से विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या

Sun, 03 Nov 2024 03:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर। क्षेत्र के एक गांव में दिवाली के त्योहार पर पत्नी से विवाद के बाद पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

बताते हैं कि थाना क्षेत्र के गांव निवासी 25 वर्षीय युवक नलकूप के बोरिंग करने का कार्य करता था। शुक्रवार को उसके माता-पिता खेत पर चले गए थे और घर पर वह अपनी पत्नी तथा दो बच्चों के साथ था। इसी दौरान पति पत्नी के बीच में किसी बात पर कहासुनी हो गई। जिसके बाद युवक घर में बने कमरे में चला गया और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि इस मामले की कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें