फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दहेज हत्या में पति और सास को 10-10 साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दो साल पुराने दहेज हत्या के मामले में अपर जिला जज स्पेशल (एमपी-एमएलए) तृतीय की अदालत ने पति खुशनूद अब्बास और सास शहनाज को 10-10 साल के कारावास की सजा सुनाई है। वहीं, साक्ष्य के अभाव में देवर सलीम को दोषमुक्त कर दिया। फैसले के बाद दोषियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

नगर के नई बस्ती निवासी कमल हैदर ने करीब दस साल पहले बेटी कैफी फातिमा की शादी अमरोहा देहात क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी निवासी खुशनूद अब्बास से की थी। आरोप था कि पति, सास शहनाज और देवर सलीम उसे प्रताड़ित करते थे। 30 मई 2024 को कैफी का शव ससुराल में फंदे पर लटका मिला था। कैफी की मां फौजिया फातिमा की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की थी। विवेचना में मामला दहेज हत्या का पाए जाने पर आरोपपत्र दाखिल किया गया। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता संजीव चौधरी ने अभियोजन पक्ष की पैरवी की। बृहस्पतिवार को अदालत ने पति और सास को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें