फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ऑनलाइन हाजिरी लगाने में पिछड़े सौ माध्यमिक स्कूल, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शिक्षकों के साथ ही अब छात्रों की भी हाजिरी ऑनलाइन कराने की तैयारी शुरू की है लेकिन इसके बाद भी जिले के कई स्कूल इस व्यवस्था पर अमल नहीं कर रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग के सचिव ने इस संबंध में सभी डीआईओएस को पत्र जारी किया था। जिले में ऑनलाइन हाजिरी न लगाने वाले सौ स्कूलों को नोटिस भेजे की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन जिले में 400 से अधिक स्कूलों का संचालन किया जाता है। इनमें 25 राजकीय विद्यालय भी शामिल हैं। इन सभी विद्यालयों में विभाग ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की ऑनलाइन हाजिरी लगाए जाने के आदेश दिए थे। इसके लिए एक नया साॅफ्टवेयर तैयार किया गया था। इसमें बच्चों की ऑनलाइन हाजिरी की सूचना रोजाना सुबह 11 बजे तक संबंधित विद्यालय यूपी बोर्ड मुख्यालय भेजी जानी थी।
इसकी जिम्मेदारी सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को दी गई थी लेकिन इसके बाद भी आदेश को दरकिनार करते हुए जिले के कई स्कूल ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगा रहे थे। इसको लेकर अब विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। विभाग के सचिव भगवती सिंह ने डीआईओएस को पत्र भेजकर इसमें सुधार के निर्देश दिए थे। इसकी एक सूची भी डीआईओएस कार्यालय को भेजी गई थी। जिसमें सौ ऐसे स्कूलों का जिक्र किया गया है, जो ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगा रहे थे। सचिव का पत्र मिलने के कार्यवाहक डीआईओएस ललित कुमार ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी करते हुए ऑनलाइन हाजिरी लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें