फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू-मुस्लिम लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर दिया भाईचारे का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। क्षेत्र के ग्राम भदौरा में हिंदू-मुस्लिमों ने एकत्र होकर मानव श्रृंखला बनाई और भाईचारे का संदेश दिया। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा को भाईचारे का दुश्मन बताते हुए कहा कि भाईचारा और सौहार्द्र के दुश्मनों से सचेत रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव भदौरा में मुस्लिम और हिंदू समाज के लोग भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा के आह्वान पर गांव के सलाम अली की बैठक पर एकत्र हुए। इस दौरान किसी राजनीतिक षड्यंत्र या अराजक तत्वों के बहकावे में न आकर सौहार्द्र बनाए रखने का संकल्प लिया। एक दूसरे के साथ भाईचारा कायम रखते हुए मानव श्रृंखला बनाकर देशवासियों को भाईचारा कायम रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर मौजूद जिलाध्यक्ष ने किसी भी सोशल मीडिया पर फेक न्यूज या फेक वीडियो के प्रसारित-प्रचारित नहीं करने की अपील की गई। कहा कि कोई भी गलत कदम नुकसानदायक साबित हो सकता है। इस अवसर पर मौजूद बुजुर्गों ने युवाओं को सौहार्द्र बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कहा कि कुछ लोग माहौल खराब करने के लिए बड़े पैमाने पर कार्य कर रहे हैं। उनसे सचेत रहने की जरूरत है। डॉ मुबारक, डॉ नवाब, सलामुद्दीन, नहीम, नासिर हुसैन, मकबूल, भोले सिंह, गुड्डू, आशिक अली, हसीन अहमद ग़फफाऱी, सतपाल सिंह, खिलेंद्र सिंह, समरपाल सिंह, दिलशाद, नेपाल सिंह, लोचन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें