फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 1600 मीटर दौड़ में हृदेश रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं। महामाया पॉलीटेक्निक ऑफ इंफॉरमेशन टेक्नोलाजी में बुधवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन ऊंची कूद, गोला फेंक और 1600 मीटर दौड़ आदि प्रतियोगिताएं कराई गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में ऊंची कूद की बालिका वर्ग में लवली पहले, मोनिका दूसरे और सेजल तीसरे स्थान पर रही। 1600 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में हृदेश ने पहला, अमित कुमार दूसरे और पंकज ने तीसरा स्थान हासिल किया। गोला फेंक की बालिका वर्ग में रानी मौर्य ने पहला, मोनिका दूसरा और लवली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और बालक वर्ग में राधे गोविंद पहले, राजू दूसरे और चैतन्य वर्मा तीसरे स्थान पर रही । विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. राजेश चंद्रा ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों का भी महत्व है। उन्होंने खेलों में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया । इस दौरान आदर्श राणा, अंकित कुमार, रवि पाल, प्रियंका गुप्ता, देवेंद्र सिंह, विपिन कुमार, अमित कुमार और समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें