फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का छज्जा गिरा, कांवड़िया और छह बच्चे घायल

विज्ञापन
घायल कांवड़िया सुनील कुमार - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
उझारी (अमरोहा)। कांवड़ लेकर लौट रहे जत्थे पर मकान का छज्जा गिर गया। हादसे में एक कांवड़िया और डीजे के पीछे चल रहे मोहल्ले के छह बच्चे घायल हो गए, जिससे चीख पुकार मच गई। घायलों को कस्बे के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कुम्हारान निवासी कुछ युवक कांवड़ लेकर गुरुवार शाम अपने घर की तरफ लौट रहे थे। कांवड़ियों के साथ डीजे लदी टाटा मैजिक गाड़ी चल रही थी। जैसे ही कांवड़ियों का जत्था मोहल्ला कुम्हारान की तंग गलियों से गुजरने लगा तभी अचानक डीजे मकान के छज्जे से टकरा गया। कुछ लोगों ने शोर मचाया, लेकिन डीजे के शोर में चालक आवाज नहीं सुन पाया और उसने गाड़ी को आगे बढ़ा दिया। इसके कारण छज्जा नीचे गिर गया। इसमें कांवरिया सुनील कुमार पुत्र भूरे प्रजापति घायल हो गया। इसके अलावा डीजे के पीछे-पीछे चल रहे मोहल्ले का अजय पुत्र बाबू राम, संजीव पुत्र नन्ने, प्रदीप पुत्र कमल, पिंटू पुत्र प्रेमदाता, रविंद्र पुत्र सोमपाल घायल हो गए। घायलों को नगर के निजी चिकित्सालय के यहां भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें