फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में भरभराकर गिरा मकान, मां-बेटे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ताऊते तूफान का असर अमरोहा में भी खूब दिखाई दिया। दिनभर झमाझम बारिश हुई। बारिश में मजदूर का मकान भरभरा कर गिर पड़ा। मकान के मलबे में दबकर मां-बेटे घायल हो गए। ग्रामीणों ने मशक्कत से बाहर निकाला। हादसे में करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं दोनों मां-बेटे को हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन

यह हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र के हटव्वा गांव का है। यहां पर आसिफ अली का परिवार रहता है। पेशे से मजदूर आसिफ अली गुरुवार सुबह गांव में ही किसी काम से गए थे। जबकि घर में उनकी पत्नी दिलारा जहां और बेटा काशिफ मौजूद थे। तभी बारिश के चलते मकान भरभरा कर गिर पड़ा। मकान के मलबे में मां दिलारा जहां और बेटा काशिफ मलबे के नीचे दब गए। मकान गिरने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला और उपचार निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। पीड़ित मजदूर ने हादसे में करीब दो लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें