फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला के होटल व्यवसाय पर कोरोना का कहर

विज्ञापन
गजरौला स्थित बीकानेरवाला में कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क एवं ग्लब्स पहनकर काम करते कर्मी। - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। कोरोना वायरस को लेकर जारी दहशत का असर औद्योगिक नगरी में हाईवे पर स्थित नामी होटल, रेस्टोरेंट पर भी पड़ रहा है। पहाड़ों की ओर जाने वाली यात्रियों की घटती संख्या से होटल कारोबार भी प्रभावित हैं। वहीं, अधिकांश होटलों में कोरोना वायरस के प्रभाव से बचने के लिए कई व्यवस्थाएं भी की गई हैं।
विज्ञापन

रविवार को यहां हाईवे पर स्थित नामचीन होटल और रेस्टोरेंट में ग्राहकों की भीड़ कम ही नजर आई। आमतौर पर शनिवार और रविवार को भीड़ का आलम यह होता है कि यहां रुकने वाले यात्रियों के वाहन हाईवे तक खड़े होते हैं। इस संबंध में जानकारी करने पर नामी रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजर मुकेश गोयल ने बताया कि कोरोना की आशंका के चलते पहाड़ की ओर जाने वाले टूरिस्टों की संख्या में काफी कमी आई है। शनिवार और रविवार को ही सबसे अधिक भीड़ रहती है लेकिन इस बार तीस फीसदी से अधिक ग्राहकों की संख्या घटी है। हालांकि रेस्टोरेंट का पूरा स्टाफ मास्क और ग्लव्स लगाए हुए हैं। हाथ धोने के लिए भी विशेष शैंपू का प्रयोग किया जा रहा है। एक रेस्टोरेंट के संचालक भगवान सिंह काले ने बताया कि सोशल मीडिया पर कोरोना ही छाया हुआ है। इस कारण कारोबार घटकर आधा हो गया है। यहां भी पूरी एहतियात बरती जा रही है। अन्य रेस्टोरेंट के संचालक विक्रमजीत सिंह बेदी ने कहा कि कारोबार पर असर तो पड़ा है। अफवाहों के चलते लोग कम यात्रा कर रहे हैं। यहां स्थित कई नामचीन होटल एवं रेस्टोरेंट कारोबारियों ने भी इन दिनों कारोबार में कमी आने की बात कही है।
अफवाहों से बचें, स्वास्थ्य का रखें ध्यान
गजरौला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर अफवाहें भी तेजी से फैलाई जा रही हैं। माध्यम बन रहा है सोशल मीडिया। ऐसे में लोगों को चाहिए कि अफवाहों से बचें। हां, यदि आपको सर्दी, खांसी और जुकाम हो अथवा बेवजह लगातार छींके आएं तो तत्काल चिकित्सक से सलाह लें। उन्होंने कहा कि कोरोना की आड़ में कुछ लोग खासकर मास्क बेचने वाले अपनी जेबें भर रहे हैं। जो कि गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें