फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दोपहर में गर्मी, शाम को बारिश से मौसम हुआ खुशगवार

Fri, 11 Apr 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दिनभर तेज धूप निकलने के कारण गर्मी सताती रही, लेकिन शाम होते ही मौसम का रूख बदला और बादल छा गए। शाम के समय हुई बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। इससे एक तरफ जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर किसानों की चिंता भी बढ़ गई। बारिश से खेतों में खड़ी पकी गेहूं की फसल को नुकसान होने का डर सताने लगा।
विज्ञापन

अमरोहा शहर से लेकर देहात क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर तक तेज धूप रही, लेकिन शाम होते ही तेज हवा चलीं और बारिश पड़ने लगी। बारिश होने के कारण किसानों के माथे पर चिंता की लकीरी खिंच गईं और गेहूं की पकी फसल का नष्ट होने का डर सताने लगा। वहीं, बारिश के कारण हाईवे समेत लिंक मार्गों पर वाहन सवारों को भी परेशानी हुई, लेकिन गर्मी से परेशान लोगों को ठंडी हवा और बारिश होने से काफी राहत मिली है।
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा, वहीं न्यूतम तापमान 22 डिग्री रहा। तापमान में गिरावट आने से लोगों ने बढ़ती गर्मी से निजात पाई। उधर, तेज हवा चलने के कारण कई स्थानों पर बिजली आपू्र्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को कई घंटे अंधेरे में गुजारना पड़ा। कई जगहों पर सड़कों किनारे पेड़ की शाखा भी गिर गईं, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन

बारिश से बिजली आपूर्ति ठप, गेहूं की फसल को नुकसान

हसनपुर। क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम सात बजे अचानक तेज बारिश हुई। करीब एक घंटे तक लगातार हुई बारिश से रास्तों पर कई जगह पानी भर गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। उधर, बारिश से बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई, जिससे शहर अंधेरे में डूब गया। लोगों को अंधेरे और जलभराव के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। किसानों के लिए यह बारिश आफत बनकर आई। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों के अनुसार, बारिश के कारण फसलें गिर गई हैं और उनमें सड़न होने का खतरा है। किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें