फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल में बुजुर्गों से किशोरों तक पहुंचा उम्मीद का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना बचाव के टीकाकरण शुरू हुए आज एक साल पूरा हो गया है। एक साल में उम्मीद का टीका बुजुर्गों से लेकर किशोरों तक पहुंच गया है। शुरुआत फ्रंटलाइन वर्करों और बुजुर्गों का ही टीकाकरण हुआ। टीकाकरण की शुरुआत को एक साल पूरा होने तक जहां किशोर भी इसके दायरे में आ गए, वहीं बुजुर्गों और फ्रंटलाइन वर्करों के लिए तीसरी डोज की शुरुआत भी हो गई है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ राजकुमार ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी 2021 को हुई। जिले की आबादी 22 लाख से अधिक है। जिसके सापेक्ष शासन से 18 साल से अधिक उम्र वाले 1322078 लाख लोगों टीका लगाए जाने का लक्ष्य दिया है। सबसे पहले हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्करों को उम्मीद का टीका लगवाया गया। जिसके बाद बुजुर्गों का भी टीकाकरण शुरू हुआ था। जिलेभर में जनपद के दस सरकारी अस्पतालों के अलावा 208 आठ बूथ लगाकर टीकाकरण किया गया। जिले में कुल टीकाकरण लक्ष्य के सापेक्ष अधिक हो चुका है। लेकिन 18 साल से अधिक उम्र के 1115007 लाख यानी 84.34 फीसद ने पहला टीका लगवाया है। जबकि दोनों डोज लगवाने वालों की कुल संख्या 724206 है, जो 54.78 प्रतिशत रहा है। जबकि कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए सरकार ने 3 जनवरी से 15 से 18 साल तक किशोरों को टीकाकरण की शुरूआत हुई। जिले में कुल 129066 लाख किशोरों के सापेक्ष तेरह दिन में 41055 ने पहला टीका लगवा लिया है, जो 31.81 फीसद रहा है। इसके बाद 10 जनवरी से बुजुर्गों और फ्रंटलाइन वर्करों के लिए तीसरी डोज लगाई जा रही है। ऐसे करीब 14 हजार लोग हैं, जिसमें 2327 ले बूस्टर डोज के रूप में तीसरी टीका लगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें