फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में होमगार्ड की पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से होमगार्ड की पत्नी की मौत हो गई। जबकि होमगार्ड बुरी तरह से घायल हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव उमरी जानिब गर्व निवासी दयाराम सिंह होमगार्ड है। उसकी तैनाती डिडौली कोतवाली में चल रही है। बताते हैं कि क्षेत्र के गांव पतेई खालसा में उनकी रिश्तेदारी है। गुरुवार देर शाम वह पत्नी शांता देवी के साथ बाइक पर सवार होकर पतेई खालसा से घर लौट रहे थे। जब दोनों हाईवे पर श्यौनाली गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दयाराम सिंह व शांता देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर कोतवाली पुुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल दंपती को जोया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शांता देवी की मौत हो गई। दयाराम सिंह को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें