फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोना से होमगार्ड की मौत, गर्भवती सहित 48 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा/हसनपुर/मंडी धनौरा। कोरोना संक्रमित हसनपुर के होमगार्ड की मेरठ में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा गर्भवती, वेव चीनी मिल कर्मी सहित 48 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बढ़ते संक्रमण और मौतों के आंकड़ों को देखकर स्वास्थ्य विभाग में खलबली है। जिले में अब तक 44 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 3868 संक्रमित मिले हैं। हाल 283 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सरकारी लैब से प्रतीक्षारत 311 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें 42 लोगों संक्रमित पाए गए। वहीं जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 963 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 6 लोग संक्रमित निकले। संक्रमितों में गर्भवती, पंद्रह वेव मिल कर्मचारी, दो फैक्टरी कर्मचारी शामिल हैं। जबकि दस दिन से बीमार चल रहे हसनपुर के होमगार्ड की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली थी। उसका इलाज मेरठ के अस्पताल में चल रहा था। फेफड़ों में संक्रमण फैलने के कारण रविवार की रात उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चिकित्सकों की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कराया गया है। कोविड नोडल अधिकारी डॉ हरिदत्त नेमी ने बताया कि सोमवार को जिलेभर में स्वस्थ होने के बाद 39 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 1,55,275 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। इसमें 2043 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं 465 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें