फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 मार्च को होली मेले का आयोजन: टीकाराम सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
होली मेला अध्यक्ष टीकाराम सैनी ने कहा कि 19 मार्च को होली मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त रहेंगी।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बंबूगढ़ में आयोजित बैठक में होली मेला अध्यक्ष टीकाराम सैनी ने कहा कि आगामी 19 मार्च को होली मेले का आयोजन किया जाएगा। कहा कि मेले के आयोजन में प्रशासन का सहयोग पूर्व वर्षो की भांति मिलता रहेगा। मेले में सुंदर-सुंदर झांकियां शामिल होंगी। जिनमें मुख्य रूप से भारत माता, श्रीराधा कृष्ण, कृष्ण सुदामा, मां दुर्गा आदि झांकिया शामिल रहेंगी। मेले के सफल संचालन में पूर्व की भांति जन सहयोग मिलता रहेगा। कहा कि होली रंगों का पर्व होता है। इसमें हमें अपने पुराने गिले शिकवे दूर करके आपस में प्रेम से रहना चाहिए। होली मेला ग्राम सिरसागढ़ से शुरू होकर ग्राम कैंतवाली, बंबूगढ़ होते हुए जोया रोड से मोहल्ला बदावाला, खालसा होते हुए रेलवे फ्लाई ओवर के नीचे दुर्गा मंदिर पर आकर संपन्न होगा। इस दौरान पूर्व प्रधान विजय सिंह सैनी, ताराचंद, राम सिंह सैनी, विनोद कुमार सैनी, भजनलाल, डॉ ओमप्रकाश, शिवलाल, महेंद्र, नरेश, जयप्रकाश, राकेश, संजय, करन सिंह, झम्मन, संतराम सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें