आयोजित हुई हॉकी प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में राजकीय इंटर कॉलेज की टीम ने मालीखेड़ा को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में एएसएम इंटर कॉलेज खाता व नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज की टीमें भिड़ी। जिसमें एएसएम की टीम ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच एएसएम और जीआईसी के बीच खेला गया। इसमें जीआईसी अमरोहा की टीम ने एएसएम की टीम को 6-5 से हराकर फाइनल पर कब्जा जमाया।
बालक वर्ग की रस्साकसी में एएसएम मॉडर्न एकेडमी खाता की टीम विजयी रही, जबकि बालिका वर्ग में पपसरा की टीम ने जीत दर्ज की। लेमन रेस के बालिका वर्ग में शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज की छात्रा अवनी प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज की छात्रा स्वीटी द्वितीय और शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज की कनिष्का ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम की शुरुआत सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने की, जबकि विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार का वितरण डीएम राजेश कुमार त्यागी, एडीएम वित्त व राजस्व बृजेश त्रिपाठी ने किया।
प्रतियोगिता का आयोजन जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में तहसीलदार नौगावां सादात लकी सिंह, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी शिखा शर्मा, युवा कल्याण अधिकारी अश्विनी पवार, जिला ओलम्पिक संघ से डा एम पी शर्मा, पुरुजीत सिंह आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट रविंद्र कुमार एवं जिला खेल प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया।