फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Thu, 10 May 2018 01:12 AM IST
ब्यूरो  अमर उजाला/अमरोहा। 
विज्ञापन
गजरौला मुठभेड़ के बाद मौके पर पहुंचे एसपी जानकारी करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधान से बाइक और नकदी लूटकर भाग रहे बदमाशों से गजरौला पुलिस की खादगूजर रोड पर मुठभेड़ हो गई। बदमाशों की फायरिंग में सिपाही परमवीर मलिक घायल हो गए तो एक गोली इंस्पेक्टर गजरौला संतोष सिंह की बुलेट प्रूफ जाकेट में जा धंसी। वहीं हिस्ट्रीशीटर गुड्डू   उर्फ जाकिर के पैर में पुलिस की गोली लगी तो वह गिर गया। तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसका साथी भाग गया। घायल बदमाश और सिपाही को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।      
विज्ञापन

  एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को बाइक सवार बदमाशों ने बछरायूं के मोहल्ला ईश्वरदेवा निवासी प्रधान कृष्ण कुमार की बाइक, मोबाइल और दो हजार रुपये लूट लिए। वारदात गांव रहमापुर माफी के पास की है। इसके बाद जिले की पुलिस अलर्ट हो गई। थाना प्रभारियों ने चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान गजरौला इंस्पेक्टर की टीम ने सुबह तड़के पांच बजे बाइक सवार बदमाशों को रेलवे स्टेशन पास देखा। जो पुलिस को देखकर भानपुर फाटक की ओर भागने लगे। प्रभारी निरीक्षक ने वायरलेस कंट्रोल रूम को सूचना कर बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। 
खादगूजर तिराहे पर पुलिस ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो वह खादगूजर गांव की ओर भागने लगे। वहीं रजबपुर इंस्पेक्टर आरके सिंह एनएच-24 से खादगूजर रोड को घेर लिया। चारों ओर से घिरा देख बदमाशों की बाइक खेतों में अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की गोली गजरौला इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह की बुलेट प्रूफ जैकेट में जा लगी। 
विज्ञापन

  जबकि हाथ में गोली लगने से सिपाही परमवीर मलिक जख्मी हो गए। पुलिस की जवाबी            फायरिंग में हिस्ट्ीशीटर गुड्डू के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर गया। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें