फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल
विज्ञापन

जोया (अमरोहा)। वाहन चेकिंग के दौरान डिडौली पुलिस की बाइक सवार बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर मुरादाबाद मंडल के विभिन्न थानों में बीस मुकदमे दर्ज पाए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में सोमवार की शाम डिडौली इंस्पेक्टर पीके चौहान व एसआई लवलीश कुमार पुलिस टीम के साथ चोबरिया गांव से सहिदाबाद की मढैंया की ओर जाने वाली रास्ते पर चेकिंग कर रहे थे। तभी पुलिस ने बाइक सवार व्यक्ति को रुकने का इशारा किया। लेकिन उसने रुकने की वजह पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। तभी पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी शुरू कर दी और जवाबी फायरिंग की। इस दौरान बाइक सवार पैर में गोली लगने से घायल हो गया। तभी पुलिस ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामए हुए। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम कासिम उर्फ पेप्सी निवासी ढकिया चमन बताया। एसपी के मुताबिक कासिम उर्फ पेप्सी हिस्ट्रीशीटर है। उस पर गोकशी, पशु क्रूरता अधिनियम, गैंगस्टर, अवैध शस्त्र अधिनियम के मुरादाबाद मंडल के विभिन्न थानों में 20 मुकदमे दर्ज पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें