फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ढबारसी में पानी मिलाकर बेची जा रही थी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी में पानी मिलाकर बेची जा रही थी शराब
विज्ञापन

ढबारसी (अमरोहा)। ढबारसी में की देशी शराब दुकान में पानी में शराब मिलाकर बेची जा रही थी। आबकारी विभाग की टीम ने दुकान के सेल्समैन को गिरफ्तार कर तीन हजार नए ढक्कन व एक लीटर शराब बरामद की है। दुकान के अनुज्ञापी व अनुज्ञापी के पुत्र सहित तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

आबकारी विभाग को मुखबिर ने सूचना दी थी कि ढबारसी की देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन द्वारा पौवाें से शराब निकालकर पानी मिलाकर बेचा जा रहा है। शनिवार को जिला आबकारी अधिकारी ने आबकारी निरीक्षक गौतम कुमार सिंह, रविशंकर गुप्ता, आनन्द विक्रम सिंह के नेतृत्व में 9 सदस्यीय टीम गठित की। टीम ने सेल्समैन के कमरे पर छापा मारा तो ढबारसी शराब की दुकान पर तैनात सेल्समैन रोहित निवासी ग्राम रहदरा, थाना गजरौला को पकड़ लिया। कमरे की तलाशी लेने पर पौवों पर लगने वाले 3 हजार ढक्कन व एक लीटर देशी शराब बरामद कर ली। आबकारी निरीक्षक गौतम कुमार सिंह ने बताया कि सेल्स मैन रोहित के मुताबिक कि शराब में पानी मिलाकर बेचा जाता था। ठेकेदार खेम सिंह राणा के पुत्र राहुल राणा ने ढक्कन लाकर दिए तथा आमदनी में से कुछ हिस्सा मुझे भी मिलता था। लालच के वशीभूत होकर मेरे द्वारा किया जा रहा था। आबकारी निरीक्षक गौतम कुमार सिंह की तहरीर के आधार पर खेम सिंह राणा, राहुल राणा व सेल्समैन रोहित के विरुद्ध धारा60 (1)420, 467, 468 में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सेल्समैन रोहित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें