अमरोहा। शहर के मोहल्ला बदावाला में सोमवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में समाज, संस्कृति, पर्यावरण और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहनता से चर्चा की गई।
सोमवार को आयोजित हिंदू सम्मेलन में मुख्य अतिथि श्रीश्रीश्री 1008 हिन्दू जन जागरण समिति की महामंडलेश्वर मैत्रेयी गिरी जी रहीं। कार्यक्रम में संभल के विभाग प्रचारक शरद सिंह, प्रांत सेवा प्रमुख कुलदीप सिंह व कार्यक्रम अध्यक्ष चेतन उपस्थित रहे। सम्मेलन की शुरुआत भारत माता के चित्र के समक्ष दीप जलाकर व गणेश वंदना के साथ हुई। इसके बाद स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
महामंडलेश्वर मैत्रेयी गिरी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित हिंदू सम्मेलन वर्तमान समय में हिंदू संस्कृति को मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि संघ अपनी शाखाओं और सहयोगी संगठनों के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर सेवा कार्य करता है।
संघ से संचालित विद्या भारती के विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में सेवा भावना स्वतः विकसित होती है। उन्होंने लोगों से अपनी संस्कृति को पहचानने और ईश्वर में आस्था बनाए रखने का आह्वान किया। इस दौरान अजय कुमार, निखिल, राजू, गौरव, शुभम, शिखर, राजेंद्र, रूपेश, अनिल, आदित्य, राजकमल, दिग्विजय, डॉ. भूपेंद्र, डॉ. सोहित अमित आदि मौजूद रहे।