फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी अब लोकल से ग्लोबल तक पहुंची : डॉ. रणदेव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जगदीश शरण हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिंदी विभाग और हिंदी साहित्य भारती, अमरोहा के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को हिंदी दिवस पर ‘हिंदी भाषा लोकल से ग्लोबल’ विषय पर संगोष्ठी एवं काव्य गोष्ठी हुई। प्राचार्य प्रो. वीरेंद्र सिंह संरक्षक रहे। अध्यक्षता कवि-साहित्यकार स्योनाथ सिंह ने की, जबकि कवयित्री शशि त्यागी विशिष्ट अतिथि रहीं।
विज्ञापन

डॉ. रणदेव सिंह ने कहा कि हिंदी अब भावों के साथ वैश्विक बाजार और तकनीक की भाषा भी बन रही है। वंदे मातरम् से कृत्रिम बुद्धिमत्ता तक हिंदी की यात्रा लोकल से ग्लोबल होने की यात्रा है। रेशु, कामिनी, कशिश, हर्ष अमरोही और आकर्ष अमरोही ने भी विचार रखे।
काव्य गोष्ठी में स्योनाथ सिंह ‘शिव’, शशि त्यागी, डॉ. अरविंद शास्त्री, हेमनंदन पाराशर, आकर्ष सफर अमरोहवी, हरमिंदर कौर, हर्ष अमरोहवी, राजीव कुमार और डॉ. बबलू सिंह ने कविता पाठ किया। संचालन डॉ. मोहम्मद जावेद ने किया। विभागाध्यक्ष प्रो. बीना रुस्तगी ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें