फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एनओसी नहीं मिलने से अटका हाईवे चौड़ीकरण का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। वन्य जीव बोर्ड से एनओसी न मिलने के कारण हाईवे चौड़ीकरण का काम अटक गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को एनओसी मिल जाने पर ही नाईपुरा व सादुल्लेपुर के सामने से हाईवे को पश्चिम की तरफ चौड़ा किया जाएगा। तब तक काम नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


जिले में हाईवे चौड़ीकरण का कार्य मई-19 में शुरू हुआ। आईआरबी मुरादाबाद-हापुड़ टोल-वे लिमिटेड कंपनी चौड़ीकरण का काम करा रही है। गजरौला से लेकर मुरादाबाद तक का काम पूर्ण हाे गया। हापुड़ से ब्रजघाट तक का भी कंपनी कार्य पूर्ण करा चुकी है, लेकिन ब्रजघाट से गजरौला के बीच में काम अभी अधूरा है, जबकि चौड़ीकरण का काम दिसंबर-22 तक किया जाना था। पहले नाईपुरा और सादुल्लेपुर के 120 घर और प्रतिष्ठान हाईवे चौड़ीकरण की जद में आ रहे थे। जिनको बचाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहनों की लेन की तरफ चौड़ीकरण कराने का इरादा बदल दिया। दिल्ली से मुरादाबाद की दिशा में जाने वाले वाहनों की लेन की तरफ चौड़ीकरण का काम कराया जाएगा।

इसके लिए प्राधिकरण ने भारत सरकार के वन्य जीव बोर्ड से एनओसी मांगी। जिसे एक साल बीत गया। मगर अभी तक एनओसी प्राप्त नहीं हुई है। जिसके चलते हाईवे चौड़ीकरण का काम पूर्ण नहीं हो सका है। गौर करने वाली बात यह है कि एनओसी नहीं मिलने के कारण पश्चिम की तरफ हाईवे चौड़ीकरण का काम शुरू भी नहीं किया गया है, जबकि पहले हाईवे चौड़ीकरण का काम दिसंबर-22 तक पूर्ण करना था, लेकिन बाद में समय अवधि बढ़ा दी गई। मार्च-23 तक पूरा करने को कहा। यह अवधि भी बीत गई। चौड़ीकरण का काम पूरा नहीं हो सका। इसके बाद मार्च-24 तक काम पूरा करने के निर्देश दिए, लेकिन अभी काम शुरू भी नहीं हुआ। हाईवे चौड़ीकरण की निर्माण कंपनी के जीएम ललित मोहन तिवारी का कहना है कि एनओसी मिलते ही चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


-

पेड़ाें के कटान के लिए चाहिए वन विभाग की एनओसी



हाईवे पर बिस्कुट की फैक्टरी यूएस फूड्स के सामने से लेकर नाईपुरा व सादुल्लेपुर के सामने चल रहे पैराडाइज होटल तक हाईवे चौड़ीकरण का काम किया जाएगा। जिसके लिए हाईवे किनारे खड़े पेड़ों को कटवाया जाएगा। इसके लिए वन विभाग से एनओसी चाहिए। प्रदेश के वन विभाग से एनओसी व अनुमति मिल गई। वन्य जीव बोर्ड से एनओसी की जरूरत है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें