फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस पर लौटे लोग, हाईवे पर लगा जाम

Tue, 26 Dec 2017 02:06 AM IST
ब्यूरो  अमर उजाला /गजरौला। 
विज्ञापन
गजरौला नेशनल हाईवे पर जाम में फंसे वाहन।
विज्ञापन
नगर के हाईवे चौपला पर पुल निर्माण के लिए मोड़े गए ट्रैफिक की वजह नेशनल हाईवे पर लगातार दूसरे दिन भी एक घंटा जाम रहा। सोमवार को क्रिसमस के चलते वापस लौटने वालों की संख्‍या भी अधिक थ्‍ाी। इसलिए जाम की स्थिति आैर विकट हो गई।  सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे जाम लग गया। एक घंटा तक जमा लगा रहा। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बामुश्किल पुलिस ने यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन

मालूम रहे कि चौपला पर पुल निर्माण के चलते यातायात डायवर्ट चल रहा है। डायवर्ट ट्रैफिक के चलते हसनपुर की दिशा से मुरादाबाद जाने वाले वाहनों को पहले दिल्ली की दिशा में सीओ कार्यालय तक जाना पड़ता है। फिर यहां से हाईवे पर टर्न लेकर मुरादाबाद की दिशा में मुड़ना होता है। यहां से फलाईओवर पर टर्न लेने के दौरान वाहनों का जमावड़ा लगने की वजह से जाम के हालात बन रहे हैं। रविवार भी इसी वजह से जाम लगा था और सोमवार को फिर यहीं पर जाम लगा गया। दूर-दूर तक नेशनल हाईवे पर वाहनों की कतारें लग जाने से यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जाम खुलवाने के लिए पुलिए सर्दी में पसीना बहाती नजर आई। यहां पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए यदि पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए, तो वाहन चालक मनमानी नहीं कर सकेंगे और वाहनों का जमावड़ा लगने की वजह भी कम हो जाएगी। इससे यहां जाम से निजात पाने में परेशानी से निजात पाई जा सकती है। लेकिन पुलिस का इस बारे में कोई ख्याल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें