फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की बरामदगी को हाईवे जाम किया, हंगामा

Fri, 15 Dec 2017 01:45 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ गजरौला। 
विज्ञापन
गजरौला थाने के बाहर हंगामा करते ग्रामीणों को समझाती पुलिस।
विज्ञापन
नगर के एचसीएम इंटर कॉलेज कुमराला के गेट से लापता हुए कक्षा दो के मासूम छात्र का आठ दिन बाद भी सुराग नहीं मिला। इससे नाराज परिजनों का गुस्सा गुरुवार को जवाब दे गया। परिजनों ने सैकड़ों ग्रामीणों संग थाने के सामने हरिद्वार-बदायूं स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान वहां से गुजर रहे एसडीएम की गाड़ी का घेराव कर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। एसडीएम व थानाध्यक्ष ने किसी तरह से लोगों को समझाकर शांत किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बच्चे को तलाश नहीं किया गया तो फिर से सड़क जाम करने को बाध्य होना पड़ेगा। जाम से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव वसेली निवासी राजमिस्त्री नरेश सिंह का आठ वर्षीय बेटा अभिषेक कुुमराला स्थित एचसीएम इंटर कॉलेज में कक्षा दो में पढ़ता था। सात दिसंबर को अभिषेक स्कूल के लिए घर से गया था लेकिन स्कूल गेट से लापता हो गया। परिजनों का आरोप है कि अभिषेक स्कूल गेट पर पहुंचा था, लेकिन गेटमैन ने देरी से पहुंचने का हवाला देते हुए बेटे को लौटा दिया था। इसके बाद बच्चा लापता हो गया था, तभी से बच्चे की तलाश की जा रही है। मामले में एक संदिग्ध युवक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। इससे परिजनों में पुलिस के प्रति काफी नाराजगी भी है। परिजन एसपी से मिलकर भी बच्चे की बरामदगी की गुहार लगा चुके हैं। आठ दिन बाद भी बच्चे का कोई सुराग लगाने में नाकाम पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गुरुवार दोपहर को परिजन सैकड़ों ग्रामीणों संग थाने पहुंच गए। यहां थाना गेट पर हरिद्वार-बदायूं स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। वहां से गुजर रहे एसडीएम गंभीर सिंह की गाड़ी का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। करीब आधा घंटे बाद एसडीएम व थानाध्यक्ष के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद थाने में बैठकर शांति से वार्ता की गई। यहां पुलिस ने बच्चे को नए सिरे जांच कर तलाश करने का आश्वासन दिया। वहीं परिजनों ने चेतावनी दी कि यदि बच्चे को जल्द ही तलाश नहीं किया गया, तो फिर से सड़क जाम को बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें