अमरोहा। माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्र छात्राओं की पढ़ाई होगी। इसके लिए महकमा तैयार हो गया है। रोजाना दो सत्र में पढ़ाई होगी। सीट के सापेक्ष 50 प्रतिशत बच्चों को बुलाया जाएगा। जिले के 329 स्कूलों को खोलने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। इस बीच माध्यमिक शिक्षक संघ ने स्कूलों के खोलने की अवधि को लेकर विरोध पर उतर आया है। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा है कि स्कूल संचालित होने का समय शिक्षा एक्ट 1921 में वर्णित है। शाम 4.30 बजे तक स्कूल खोलना कत्तई उचित नहीं है।