फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटर के अंग्रेजी के ग्रामर में उलझे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड और सीबीएसई की सालाना परीक्षा बुधवार को हुई। सीबीएसई हाईस्कूल की अंग्रेजी जबकि यूपी बोर्ड इंटर की अंग्रेजी का पेपर शांतिपूर्वक माहौल में संपन्न हो गया। दोनों परीक्षाओं में 1179 छात्रों ने परीक्षा से दूरी बना ली। निबंध, अनुवाद, पत्र लेखन आसान तरह के रहे। ग्रामर को लेकर छात्रों की मुश्किलें बढ़ गईं। विश्वविद्यालय की सालाना परीक्षा में स्नातक कक्षाओं के रक्षा अध्ययन का पेपर हुआ।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह सात बजे से विश्वविद्यालय की सालाना परीक्षा जेएस हिंदू पीजी कॉलेज समेत अन्य केंद्रों में शुरू हुई। स्नातक की प्रथम, द्वितीय और अंतिम वर्ष की रक्षा अध्ययन का पेपर हुआ। विभिन्न परीक्षा केंद्रों ने देर शाम को उत्तर पुस्तिका का बंडल भिजवाया। इसके अलावा यूपी बोर्ड की हाईस्कूल के सिलाई विषय में 32 छात्रों का पंजीयन था। सभी ने परीक्षा दी। वहीं सीबीएसई हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा छह केंद्रों में हुई। इसमें 2452 छात्र-छात्राएं पंजीकृत रहे, जिसमें 2436 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी। 16 छात्रों ने परीक्षा नहीं दी। वहीं दोपहर की पाली में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल की कॉमर्स की परीक्षा हुई। इसमें 223 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे जिसमें 214 ने परीक्षा दी। नौ छात्रों ने परीक्षा नहीं दी। इसके अलावा इंटर की अंग्रेजी में 23451 छात्र छात्राएं पंजीकृत रहे जिसमें 22284 छात्रों ने परीक्षा शामिल हुए, जबकि 1163 छात्रों ने परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें