फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मजदूर को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। देहात थानाक्षेत्र में कोल्हू पर मजदूरी करके घर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में इंद्रपाल सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा प्रदीप (21) मुनव्वरपुर गांव के कोल्हू पर मजदूरी करता था। 8 अप्रैल की रात प्रदीप कुमार 9:30 बजे कोल्हू पर मजदूरी करके घर लौट रहा था। जैसे ही वह सिकंदरपुर गांव के चौराहे पर पहुंचा तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे मेरठ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां सोमवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि मृतक के पिता इंद्रपाल की तहरीर पर बाइक के आरोपी चालक शराफत अली निवासी नालू के खिलाफ तेज व लापरवाही से वाहन चलाकर मृत्यु करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें