फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दहेज उत्पीड़न और छेड़खानी में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ससुराल वालों ने विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट की। ससुर ने छेड़खानी की। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात एक मोहल्ला निवासी कारोबारी की बेटी की शादी बिजनौर जनपद के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के एक साल बाद से ही ससुराल वाले विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। विरोध करने पर मारपीट करते थे। विवाहिता का ससुर गलत नियत रखता है। उसने कई बार छेड़खानी की। विवाहिता के भाई ने मोबाइल खरीद कर दिया तो आरोपी ससुर ने विवाहिता से हरकतें करने वाली वीडियो बना ली। फिलहाल पीड़िता अपने मायके में पिता के घर रहती है। उसने मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस से की। सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि मामले में पति सलीम, ससुर समीम, सास सजजो, देवर वसीम, देवरानी तरन्नुम, नंदोई शहजाद और गुफरान समेत नौ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें