फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में हाई अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जनपद पुलिस अलर्ट हो गई है। दूसरे जनपदों की सीमाओं से जिले में घुसने वाले असामाजिक तत्वों और बाहर से आने वालों की हर एक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। पुलिस रात में भीड़भाड़ वाले इलाकों पर चेकिंग अभियान चला रही है। संदिग्धों पर खुफिया तंत्र की निगाहें टिकी हैं।
विज्ञापन

एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि सभी सीओ और थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में शहर-कस्बों में चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। होटलों की चेकिंग के साथ ही सार्वजनिक स्थल भी चेक किए जाएंगे। रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है। पुलिस ने शहर के सभी होटलों संचालकों से संदिग्धों के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।
शहर से लेकर अतिसंवेदनशील गांवों में खुफिया तंत्र के सादे कपड़ों में पुलिस को लगाया गया है। गैर जनपदों को जोड़ने वाले 32 प्वाइंटों पर पुलिस तैनात की गई है। सभी थानाध्यक्षों को किसी भी तरह की मामले में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए हैं। ड्यूटी को गंभीरता से नहीं लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें