फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गण्तंत्र दिवस पर हाई अलर्ट, सीमाएं सील, नाकाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गणतंत्र दिवस पर जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस ने बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। सामान की तलाशी ली गई। साथ ही मॉल, सिनेमाहाल और होटलों की भी चेकिंग हुई। जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं। वहीं नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस को देखते हुए एसपी डॉ. विपिन ताडा ने सभी थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने निर्देश दिए हैं। साथ ही संदिग्ध लोगों पर चौकसी बरतने को कहा है। शहर समेत कस्बों के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। जिले की सीमाएं सील कर जगह-जगह नाकाबंदी कर दी गई है। देर रात तक रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और भीड़ वाले इलाकों और होटल, ढाबों पर सघन चेकिंग करते हुए यात्रियों और उनके सामान की तलाशी ली गई। रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के लिए आरपीएफ और जीआरपी के जवान लगे हुए थे। पुलिस ने शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी दो पहिया और चार पहिया वाहनों को चेक किया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के इलाकों में भी पुलिस चौकन्ना दिखाई दी। सभी थानेदार और चौकी प्रभारी भी अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्ध लोगों की चेकिंग करते हुए नजर आए। एसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि अगर कहीं कोई संदिग्ध व्यक्ति और लावारिस समान दिखाई पड़ता है तो फौरन इसकी सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें