फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस को लेकर जनपद में हाई अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गणतंत्र दिवस के मौके पर एसपी ने जनपद में हाईअलर्ट जारी किया है। पुलिस रात में भीड़भाड़ वाले इलाकों पर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। बाहरियों और संदिग्धों पर खुफिया तंत्र निगाहें टिकी हैं। हर एक की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

एसपी सुनीति ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। इसी के मद्देनजर सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जिले में रुके बाहरियों और संदिग्धों पर नजर रखने को कहा है। ऐसे लोगों पर खुफियातंत्र की निगाहें टिकी हैं। एसपी का फरमान मिलते ही रविवार की रात इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह के नेतृत्व में शहर में चेकिंग अभियान चलाया गया। होटलों की चेकिंग के साथ ही सार्वजनिक स्थल भी चेक किए। देहात थाना पुलिस रोडवेज बस स्टैंड पहुंची, यहां बसों की चेकिंग के साथ ही मुसाफिरों के बैग आदि देखे। इसके अलावा शहर के प्रमुख होटलों पर भी पुलिस ने छापा मारा । वहीं हाईस्पीड बाइक चला रहे वाहन चालकों को भी रोककर उनके कागजात देखे गए। कई वाहन चालकों का चालान भी हुआ। देर रात तक अभियान चलता रहा। एसपी के मुताबिक शहर से लेकर अतिसंवेदनशील गांवों में खुफिया तंत्र के अलावा स्थानीय पुलिस को सादे कपड़ों में लगाया गया है। सोमवार को जिले की सीमाएं सील कर दी जाएंगी। सभी थानाध्यक्षों को किसी भी तरह की मामले में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए हैं। ड्यूटी को गंभीरता से नहीं लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें