फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने बिगाड़ी शहर की सूरत, हर ओर जलभराव 

Mon, 04 Jul 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 बारिश ने शहर की सूरत बिगाड़ दी है। नगर गलियों से ही नहीं बल्कि सड़कों तक से निकलना दुश्वार हो गया है। हर तरफ कीचड़ व जलभराव नजर आया। घर में घुसने व बाहर जाने वाला प्रत्येक व्यक्ति विकट समस्या से दो चार हुआ। कई मोहल्लों में भरा पानी शाम तक कम नहीं हो सका। 

गत शनिवार की रात से ही मौसम का मिजाज यूं तो ठीक नहीं था, लेकिन आधी रात बीतते ही आसमान में छाए बादलों ने बरसना शुरू कर दिया। हवा के झोंको से पानी की तीव्रता अधिक दिखाई दी। ग्रामीणों के लिए भले ही बारिश मुफीद साबित हुई, लेकिन शहरियों के लिए मुसीबत बनकर खड़ी हो गई। गली व मोहल्ले जलमग्न हो गए। सड़कें भी पानी के आगोश में समा गईं। घर से निकले लोग गंदे पानी से निकलकर ही मंजिल तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



रविवार को दिन में भी बारिश हुई। इससे स्थिति और बिगड़ गई। नगर के आजाद मार्ग, अंबेडकर पार्क, नल नई बस्ती, कोतवाली के पास, कैलसा बाईपास मार्ग, कोट चौराहा, नौबत खाना, कुरैशी मोहल्ले पानी से लबालब हो गए। इन रास्तों से निकलने वाले लोगों को भारी दिक्कत उठानी पड़ी। बारिश के बाद जैसे ही पानी कम हुआ तो कीचड़ ने विकराल रूप ले लिया। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें