अमरोहा। प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर ट्रक चालक कुलदीप शर्मा की कार से कुचलकर हत्या करने के मामले में 18 अगस्त को अगली सुनवाई होगी। इस प्रकरण में जल्द ही कोर्ट अपना फैसला सुना सकता है।
यह घटना आदमपुर के ढबारसी गांव में हुई थी गांव निवासी किसान राजपाल शर्मा के बेटे कुलदीप शर्मा ट्रक चालक थे। परिजनों के मुताबिक नौ जनवरी 2023 को कुलदीप घर से निकले थे। ढबारसी से उझारी मार्ग स्थित नवादा तालाब के पास उनकी कार से कुचलकर मौत हो गई थी। परिजनों ने सड़क हादसा मानते हुए केस दर्ज कराया था।
हालांकि, बाद में परिजनों को पता चला कि कुलदीप की पत्नी लता जमीन बेचने का दबाव बनती थी। इस पर दो बीघा जमीन बेचकर कुलदीप ने लता को रुपये दिए थे। लता के गांव के ही नरेंद्र से संबंध थे। ट्रक चालक कुलदीप इसका विरोध करता था। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को हत्या की तहरीर दी।
पुलिस ने षड्यंत्र के तहत हत्या करने की धाराओं की बढ़ोतरी की थी जबकि कुलदीप की पत्नी लता शर्मा, उसके प्रेमी नरेंद्र कुमार, कासमपुर जनूबी के रहने वाले विजय और दरियापुर के रहने वाले ऋषिपाल और तरौली गांव के रहने वाले कपिल को आरोपी बनाया था।