फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: विधायक महबूब अली के बेटों के शस्त्र निरस्तीकरण पर सुनवाई 10 को, धमकी देने और लूट का है आरोप

Fri, 05 Jan 2024 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

अमरोहा निवासी शाहनवाज ने केस दर्ज करवाया था। इसमें कहा था कि पूर्व एमएलसी परवेज अली और अन्य लोग घर में घुस आए थे। उसको अगवा कर विधायक महबूब अली के आवास में ले गए। वहां बंधक बनाकर और हथियार दिखाकर धमकी दी गई। 
विज्ञापन
अदालत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा विधायक महबूब अली के पूर्व एमएलसी बेटे परवेज अली व शाहनवाज अली के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण पर सुनवाई अब दस जनवरी को होगी। मामले की सुनवाई डीएम न्यायालय में चल रही है। बुधवार को कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह के चलते सुनवाई टालनी पड़ी।

विज्ञापन


अमरोहा नगर के मोहल्ला सराय निवासी शाहनवाज ने एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें दावा किया गया कि तीन दिसंबर 2022 की शाम पूर्व एमएलसी परवेज अली व उनके भाई शाहनवाज अली, समर्थक इकरार नगर निवासी फरमान अली और मोहल्ला लकड़ा निवासी लईक मलिक घर में घुस आए थे।

हथियारों के बल पर धमकाया और अपहरण करके दानिशमंदान स्थित विधायक महबूब अली के आवास में ले गए। वहां बंधक बनाकर रखा और कई कागजों तथा फोटो पर हस्ताक्षर कराते हुए मोबाइल से उनके फोटो खींचे। पूर्व एमएलसी परवेज अली, भाई शाहनवाज अली ने तमंचे से धमका कर जेब से कागजात और दो हजार रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन


साथ ही उस शिकायत का खंडन लिखने के लिए दबाव बनाया, जिसमें पूर्व एमएलसी परवेज अली, परवेज के भाई शाहनवाज अली, परवेज की पत्नी (महबूब अली की पुत्रवधू) नीलोफर के तीन स्थानों पर वोट होने की अनियमितता उजागर की गई थी। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक विधायक समेत उनके परिवार में सात शस्त्र लाइसेंस हैं।

इस मामले में पुलिस ने पूर्व एमएलसी परवेज अली और शहनवाज अली व अन्य परिवार के सदस्यों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। लिहाजा डीएम कोर्ट में पूर्व एमएलसी बेटे परवेज अली व शाहनवाज अली के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण पर सुनवाई चल रही है।

विधायक महबूब अली के पूर्व एमएलसी बेटे परवेज अली व शाहनवाज अली के तीन शस्त्र लाइसेंस निलंबित चल रहे हैं। निरस्त को लेकर सुनवाई चल रही है। अगली सुनवाई दस जनवरी को होगी। - राजेश कुमार त्यागी, डीएम

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें