फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मानदेय नहीं मिलने पर स्वास्थ्यकर्मियों ने अनिश्चितकालीन धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं। महीनों से वेतन नहीं मिलने से नाराज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि मानदेय नहीं मिलने से उनके सामने आर्थिक परेशानी आ रही हैं। संयुक्त चिकित्सालय के कर्मचारियों ने अपने हाथों में वेतन नहीं तो काम नहीं के पोस्टर अपने हाथ में ले रखे थे। एक कर्मचारी का कहना था कि उसको जून 2025 से मानदेय नहीं मिला है। उन्होंने सरकार से तत्काल मानदेय दिलाने की मांग की। कर्मचारियों का कहना था कि वे जनहित में इमरजेंसी सेवाएं बंद नहीं कर रहे हैं। इस मौके पर डॉ. परवेज अहमद, हितेश कुमार, दानिश आदि मौजूद थे। धनौरा के सरकारी अस्पताल में भी एनएचआरएम कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इस मौके पर अभिषेक वर्मा, शिरीन परवीन, अनुपम आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें