यहां पर गर्भवती महिला, हापुड़ जनपद के एक गांव की आशा बहू के अलावा चार लोगों को पकड़ लिया। हंगामा होने पर स्थानीय कोतवाली से प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। महिला ने बताया कि भ्रूण लिंग परीक्षण के लिए उसने 15 हजार रुपये दिए हैं। पकड़े गए एक आरोपी ने पूछताछ में हसनपुर के ही एक अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक से मिलीभगत होने की बात कही है। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी गई, लेकिन देर रात तक अमरोहा जिले के स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। कोतवाली में पकड़े गए महिला और अन्य आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर अवैध रूप से भ्रूण लिंग परीक्षण करते हुए मौके से दो महिलाओं समेत 6 लोगों को पकड़ा है। अमरोहा जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। -डॉक्टर दिनेश खत्री, पीसीपीएनडीटी प्रभारी
हापुड़ की स्वास्थ्य टीम ने एसओजी टीम के साथ क्षेत्र के अब्दुल्ला कॉलोनी में एक बंद पड़े घर में छापा मारकर अवैध रूप से भ्रूण लिंग परीक्षण होते हुए पकड़ा है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों को जानकारी दी गई है। जल्द ही मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -राजेंद्र सिंह पुंडीर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हसनपुर