अमरोहा। यातायात जागरूकता माह के बाइसवें दिन रोडवेज बस स्टैंड पर चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। जिसमें रोडवेज वाहन चालाक-परिचालकों की जांच की गई। आंखों की रोशनी चेक की। डॉक्टरों ने आंखों की नियमित रूप से जांच कराने की सलाह दी गई।
जिला संयुक्त चिकित्सालय के जनरल फिजिशियन डॉ. विनय भार्गव और नेत्र चिकित्सक डॉ. पीके सारस्वत ने रोडवेज चालकों और परिचालकों की जांच और नेत्र परीक्षण किया गया। जिसमें 55 वाहन चालक और परिचालकों की जांच की गई। जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य अनिल कुमार जग्गा ने चालक और परिचालकों को उनके कर्तव्य और महिला यात्रियों के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का आभास कराया। बताया कि यात्रा करते समय अगर अंदर बैठी किसी महिला यात्री के साथ कोई घटना घटित हो जाती हैं तो उसकी जिम्मेदारी वाहन चालक-परिचालक की होती हैं। रात्रि में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती हैं। वाहन संचालन करते समय अगर आपके वाहन में कोई महिला यात्री यात्रा कर रही हो तो अंदर की लाइटें जला कर रखें। कोशिश करें कि महिला यात्री महिला आरक्षित सीट पर बैठ कर ही यात्रा करें। इस दौरान यातायात प्रभारी सुरेंद्र अत्री, नाजीर हुसैन, राजेश यादव, मोहम्मद सलीम, रोहित राजपूत, राजेश मिश्रा, कैसर हैदर जैदी, विकास मलिक, रवि कुमार, संजय गौतम, महावीर सिंह आदि मौजूद रहे।