फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: समस्या का समाधान नहीं होने पर आत्मदाह की दी चेतावनी

Sat, 14 Mar 2026 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। प्रदूषण के खिलाफचल रहे भाकियू संयुक्त मोर्चा के धरने में राष्ट्रीय सचिव चंद्र पाल सिंह ने कहा कि 15 मार्च को महापंचायत की जाएगी। प्रदूषण के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की जाने पर आत्मदाह किया जाएगा।
विज्ञापन

मोर्चा का प्रदूषण के खिलाफ 83 वें दिन शुक्रवार को भी धरना जारी रहा। धरने में नाईपूरा और आसपास के अन्य गांव की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा प्रदूषित पानी और जहरीली हवा के कारण लोगों का जीवन संकट में है। जिनको बचाने के लिए संगठन आंदोलन कर रहा है, लेकिन जिला प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। चेतावनी दी कि किसी को प्रदूषण से नहीं मरने दिया जाएगा। प्रशासन की आंख खोलने के लिए संगठन के किसान आत्मदाह करेंगे।
इस मौके पर ओम प्रकाश सिंह, अहसान अली, अमरजीत देवल, सुरेश सिंह, श्रीपाल सिंह, गंगाराम सिंह, होमपाल सिंह, ओम प्रकाश सिंह, रामप्रसाद सिंह, प्रेम सिंह, पृथ्वी सिंह, रामपाल सिंह, वीरबती देवी, देवेंद्री देवी, वीरवती देवी, कैलाशो देवी, मुन्नी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें