मॉडलिंग की दुनिया में लौटीं हसीन जहां ने कुछ इस अंदाज में फोटो शूट कराए।
- फोटो : अमर उजाला
करीब चार महीने से क्रिकेटर पति मोहम्मद शमी से चल रहे विवाद के बीच चार साल बाद हसीन मॉडलिंग की जहां में वापस लौट आई हैं। शमी के कहने पर हसीन जहां ने वर्ष 2014 में मॉडलिंग की दुनिया को छोड़ दिया था। पिछले दिनों हसीन ने मुंबई में फोटो भी कराया। आने वाले समय में वह फिल्मों में भी दिख सकती हैं। वह कई फिल्म डायरेक्टरों के भी संपर्क में हैं।
हसीन जहां ने छह मार्च को अपने आफिसियल फेसबुक एकाउंट पर व्हाट्सएप चैटिंग की स्क्रिन शार्ट और फोटो पोस्ट करके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स का आरोप लगाकर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की जिंदगी में भूचाल ला दिया था।
यहीं नहीं हसीन ने शमी और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ कोलकाता में रिपोर्ट भी दर्ज कराई। तब से दोनों के बीच विवाद चल रहा है। लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकल सका है। इन विवादों के बीच पिछले दिनों हसीन जहां ने मॉडलिंग की दुनिया में वापसी कर ली है। हसीन जहां ने मुंबई के डिजाइनर के लिए फोटो भी शूट किए गए। इसके अलावा छह से सात एसाइनमेंट के लिए भी फोटो शूट हो चुके हैं। हसीन जहां फिल्म जिला गाजियाबाद के डायरेक्टर आनंद कुमार के संपर्क में हैं। सब कुछ सही रहा तो हसीन फिल्मों में काम कर सकती हैं।
फिल्म का मिला है आफरः
हसीन जहां का कहना है कि मॉडलिंग की दुनिया में लौटने पर मुझे मिल्म का आफर मिला है। फिल्म जिला गाजियाबाद के डायरेक्टर आनंद कुमार से एक फिल्म पर बातचीत चल रही है। इसके अलावा शार्ट मूवी के भी आफर हैं।