फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसनपुर : घर से खेलने निकले दो छात्र लापता

Tue, 10 Dec 2024 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

घर से बाहर खेलने निकले दो छात्र लापता हो गए हैं। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस भी बच्चों की खोजबीन में जुट गई है। छात्रों के नहीं मिलने से उनके परिजन परेशान हो रहे हैं।
लापता दोनों क्षेत्र के हसनपुर के मोहल्ला खेबान के रहने वाले हैं। मोहल्ला निवासी सोनू सिंह का 10 वर्षीय बेटा बॉबी मोहल्ले में ही स्थित एक स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता है। वहीं, मोहल्ले के ही किशन सिंह का 13 वर्षीय पुत्र कार्तिक सुखदेवी इंटर कालेज में कक्षा आठ में पढ़ता है। दोनों छात्र रविवार दोपहर घर से खेलने के लिए बाहर को निकले थे, लेकिन शाम तक भी घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों की परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों छात्रों के परिजन डरे हुए हैं। पुलिस को तहरीर देकर छात्रों को बरामद करने की मांग की है। सीओ दीप कुमार पंत ने इस संबंध में शिकायत मिली है, शिकायत के आधार पर बच्चों की खोजबीन शुरू कर दी गई है। नगर के सीसीटीवी कैमरों की मदद से छात्रों की खोजबीन की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें