फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hasanpur News: भतीजी की शादी के दिन पेड़ पर लटका मिला चाचा का शव, पत्नी के साथ हुई थी कहासुनी

Fri, 02 May 2025 06:48 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)

सार

सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव छोटी दमगड़ी में भतीजी की शादी के दिन चाचा का शव पेड़ से लटका मिला। बताया जाता है कि उसकी रात में पत्नी से कहासुनी हुई थी। परिजन इसे आत्महत्या मान रहे हैं, जबकि मृतक की मां ने हत्या की आशंका जताई है। 
विज्ञापन
हसनपुर में गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना सैदनगली क्षेत्र के ग्राम छोटी दमगड़ी में भतीजी के शादी के दिन घर से करीब 200 मीटर दूर पेड़ से चाचा का शव लटका मिला। पत्नी का कहना है कि मामूली कहासुनी के बाद पति घर से निकल गए थे। वहीं मृतक की मां ने हत्या की आशंका जताई है। उधर, शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।

विज्ञापन


पुलिस में शव पोस्टमार्टम को भेजा है। जांच पड़ताल की जा रही है। थाना क्षेत्र के गांव छोटी दमगड़ी निवासी चंद्र किशोर(36) खेतीबाड़ी एवं मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते थे। बृहस्पतिवार की शाम को घर पर मेहमान आए हुए थे। भतीजी की लगुन भी गई थी।

जहां से लौटकर मेहमान आए हुए थे। मध्यरात्रि में मामूली बात पर चंद किशोर की पत्नी से कहासुनी हो गई थी। पत्नी का कहना है कि कहासुनी के बाद वह घर से निकल गए थे। सुबह में घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर बकायन के पेड़ से लटका हुआ उनका शव मिला।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक की मां ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से परिजनों में शोक का माहौल है। बताते हैं कि मृतक की भतीजी की शुक्रवार सुबह को गांव में बरात आनी थी।

चाचा की मौत से घर में चल रहीं शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मौत का कारण क्या है। इसके बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें