हसनपुर। हरियाणा के पलवल में चोरी हुए गहने खरीदने के मामले में हरियाणा पुलिस ने हसनपुर पहुंचकर सराफ से पूछताछ की है। पूछताछ के बाद पुलिस टीम वापस हरियाणा को लौट गई है।
कुछ दिन पूर्व हरियाणा के जनपद पलवल के थाना गदपुरी क्षेत्र में एक व्यापारी के घर चोरी हुई थी। जिसमें सोने-चांदी के आभूषण चोरी हुए थे। बताया जाता है कि चोरी हुए आभूषण को चोरों ने हसनपुर में एक सराफ को बेचा था। हरियाणा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि चोरी के गहनों को हसनपुर में बेचा गया था। इसी सिलसिले में हरियाणा के पलवल जनपद के गदपुरी थाना के मुख्य आरक्षी संजय कुमार के नेतृत्व में हरियाणा से पुलिस की टीम हसनपुर कोतवाली पहुंची। स्थानीय पुलिस को साथ लेकर उसी ज्वेलर्स के पास पहुंची। पुलिस ज्वेलर्स से पूछताछ के बाद वापस लौट गई है।
सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि सराफ से पूछताछ के बाद वापस लौट गई है। इस मामले में हरियाणा पुलिस द्वारा ही कार्रवाई की जा रही है। संवाद