फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी में डूबने से हुई थी छात्र हर्ष की मौत

Tue, 26 Dec 2017 02:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/हसनपुर। 
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर भूड़ में श्रीमद भागवत कथा से गायब छात्र की मौत पानी में डूबने से हुई थी। छात्र के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ। छात्र के ताऊ ने गांव के ही पांच लोगों पर रंजिशन हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के ही पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी।  
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर भूड़ निवासी चरन सिंह का 7 वर्षीय बेटा हर्ष उर्फ गोलू शनिवार की रात गांव के ही शिव मंदिर के पास चल रही श्रीमद् भागवत कथा से अचानक गायब हो गया था। जिसका शव रविवार को गांव से करीब तीन सौ मीटर दूर आम के बाद में बनी पानी ही हौद में उतराता मिला था। परिजनों ने रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मृतक के ताऊ गंगाराम सिंह की तहरीर पर गांव निवासी लाखन सिंह, रूप किशोर, पमीत, संजीव और प्रदीप के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। जबकि पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें